BuyUs.in लोगोBuyUs.inYour Legal Partnerमुख्य पृष्ठ

भूमि एवं संपत्ति विवाद

इस क्षेत्र में सहायता

जमीन के स्वामित्व, कब्ज़ा, सीमांकन, रास्ते, बँटवारा, दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार, लगान रसीद, उत्तराधिकार, बिक्री-पत्र और अतिक्रमण से जुड़े विवादों की सामान्य जानकारी। राजस्व कार्यवाही और दीवानी मुकदमे के उपाय अलग हो सकते हैं।

प्रश्न पूछने से पहले ये जानकारी तैयार रखें

घटना कब और कहाँ हुई, संबंधित पक्ष कौन हैं, अब तक क्या कार्रवाई हुई है और कोई नोटिस/आदेश मिला है या नहीं—इन बातों को तारीख के क्रम में लिखें।

आम तौर पर उपयोगी दस्तावेज़

खतियान, जमाबंदी, रजिस्ट्री/केवाला, लगान रसीद, नक्शा, वंशावली, दाखिल-खारिज आदेश, सर्वे कागजात, नोटिस और पहले से चल रहे केस का विवरण।

ध्यान रखने योग्य बातें

मूल दस्तावेज़ सुरक्षित रखें। मौजा, खाता-खेसरा और विवाद की तारीखवार जानकारी तैयार रखें।

महत्वपूर्ण: यह सामान्य जानकारी है, किसी विशेष मामले पर कानूनी राय नहीं। वास्तविक सलाह के लिए पूरे तथ्य और दस्तावेज़ देखने आवश्यक हो सकते हैं। किसी समय-सीमा या आदेश को नज़रअंदाज़ न करें।

ग्राहक खाता बनाकर प्रश्न पूछें